{"_id":"633ab3cc2d888b174100e1f6","slug":"jaishankar-on-new-zealand-and-australia-tour-from-october-5-to-11-here-are-main-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar Foreign Visit : 5 से 11 अक्तूबर तक न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया दौर पर जयशंकर, ये हैं मुख्य कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaishankar Foreign Visit : 5 से 11 अक्तूबर तक न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया दौर पर जयशंकर, ये हैं मुख्य कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि जयशंकर की यह न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ष की उनकी दूसरी यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान वे केनबरा और सिडनी जाएंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार से करीब हफ्ते भर की विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। हाल ही में वे 11 दिन के सघन अमेरिकी दौरे से लौटे हैं। अब वे 5 से 11 अक्तूबर तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे।
न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की विस्तार से समीक्षा करेंगे। वे दोनों देशों से भारत के परस्पर रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि जयशंकर की यह न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस यात्रा के दौरान जयशंकर छह अक्तूबर को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें न्यूजीलैंड में अभूतपूर्व योगदान देने एवं उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को सम्मानित करने से संबंधित है।
Trending Videos
विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि दोनों नेता न्यूजीलैंड में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को प्रदर्शित करने वाले 'इंडिया@75' डाक टिकट जारी करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर 'मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलिवरी' पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिख समुदाय से विशेष जुड़ाव को प्रदर्शित एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे । बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष नानया महुता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे जिसमें दोनों देशों के संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा और चर्चा होगी ।
जयशंकर वहां की सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र, विविधता, समावेशिता एवं जातीय समुदाय तथा युवा मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन सहित कई अन्य मंत्रियों, सांसदों, कारोबारी समुदाय एवं भारतीय समुदाय के लोगों, छात्रों के साथ भी चर्चा करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर वेलिंगटन में भारतीय उच्चायोग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी करेंगे।
केनबरा व सिडनी जाएंगे जयशंकर
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान केनबरा और सिडनी जायेंगे । इस वर्ष जयशंकर की यह दूसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा होगी। जयशंकर ने फरवरी 2022 में क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न की यात्रा की थी। जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की अपने समकक्ष पेनी वांग के साथ 13वें विदेश मंत्री स्तरीय ढांचागत वार्ता (एफएमएफडी) में हिस्सा लेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ भी बैठक करेंगे।