सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka, 14 were discharged a major cabinet reshuffle , including 13 new

कर्नाटक: सिद्दारमैया कैबिनेट से 14 की छुट्टी, 13 नए चेहरे शामिल

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Karnataka, 14 were discharged a major cabinet reshuffle , including 13 new
karnataka cm Siddaramaiah - फोटो : pti
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपनी कैबिनेट से 14 मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। इनकी जगह उन्होंने 13 नए चेहरों को शामिल किया है। नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के ‌के लिए राज्यपाल वजूभाई वाला ने तैयारी शुरू कर दी है। 

Trending Videos


कैबिनेट से हटाए गए मंत्रियों के इस्तीफे राज्यपाल को भेज दिए गए हैं, जिन्हें उन्होंने स्वीकार कर लिया है। सिद्धारमैया ने जिन नेताओं को कैबिनेट में जगह दी है, उनके नाम-तनवीर सैत, के. थिंमप्पा, रमेश कुमार, बासवराज राया रेड्डी, एच वाई मेती, एस एस मल्लिकार्जुन, एम आर सीताराम, संतोष लाड और रमेश जरकिहोली हैं। इनके साथ ही प्रियांक खड़गे, रूद्रप्पा लमनी, ईश्वर खंद्रे और प्रमोद माधवराज को राज्य मंत्री बनाया गया है। नई कैबिनेट में शामिल किए गए के. थिंमप्पा और रमेश कुमार पूर्व विधानसभाध्यक्ष हैं और खड़गे लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में सरकार बने तीन साल हो चुके हैं और दो साल बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे समय में फेरबदल कर मुख्यमंत्री ने राज्य में जाति और क्षेत्र के समीकरणों के बीच संतुलन बिठाने का प्रयास किया है। कर्नाटक का यह फेरबदल कांग्रेस के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है माना जा रहा है, क्योंकि यह प्रयोग कर्नाटक में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को निर्धारित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed