{"_id":"6a2c19869311dd544203cd28","slug":"next-election-ours-as-people-angry-but-polls-won-t-be-fair-rahul-to-india-bloc-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'निष्पक्ष नहीं होंगे अगले चुनाव': इंडिया ब्लॉक के नेताओं से राहुल की अपील- भाजपा को हराना आसान, एकजुट रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'निष्पक्ष नहीं होंगे अगले चुनाव': इंडिया ब्लॉक के नेताओं से राहुल की अपील- भाजपा को हराना आसान, एकजुट रहें
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Congress: राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक की बैठक का करीब नौ मिनट का वीडिया साझा किया है। जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जनता में आक्रोश है, लेकिन अगले चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होंगे। उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की। पढ़िए रिपोर्ट-
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हफ्ते की शुरुआत में इंडिया ब्लॉक के नेताओं से कहा कि जनता के आक्रोश को देखते हुए ऐसा लगता है कि अगले आम चुनाव तो पहले ही जीत लिए हैं। लेकिन असली समस्या यह है कि चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होंगे।
सभी विपक्षी दलों के नेताओं से एकजुट रहने की अपील
'इंडिया' ब्लॉक की सोमवार की बैठक में उन्होंने सभी नेताओं से एकजुट रहने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि अगर सब मिलकर साथ खड़े हों और विरोध करें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'नीलकंठ की तरह आलोचनाओं को मुस्कराकर स्वीकार करूंगा'
राहुल गांधी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वह सभी आलोचनाओं को स्वीकार करेंगे। उन्होंने नीलकंठ (शिव) का उदाहरण दिया और कहा कि वह भी उनकी तरह हर आलोचनाओं को सहेंगे और उसे मुस्कुराते हुए स्वीकार करेंगे, चाहे वह उनके या उनकी पार्टी के खिलाफ ही क्यों न हो।
उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उस भाषण का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने बैठक में करीब नौ मिनट का भाषण दिया था। इस बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुटता पर जोर दिया था।
इंडिया ब्लॉक की बैठक में क्या तय किया गया?
सोमवार को इंडिया ब्लॉक ने तय किया कि नीट और सीबीएसई से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी और कथित 'वोट चोरी' और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा जाएगा।
'अब हालात बदल चुके हैं'
अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि उनका काम कांग्रेस पार्टी की किसी भी आलोचना का जवाब देना नहीं है, बल्कि सबको साथ जोड़ना है, चाहे कोई भी आलोचना क्यों न हो। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में भ्रम है। समाजवादी पार्टी, टीएमसी और आरजेडी जैसे कई दल यह मानते हैं कि उनके पुराने राजनीतिक तरीके अभी भी काम करेंगे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
सत्तारूढ़ भाजपा पर क्या आरोप लगाया?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न्यायपालिका, प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और यहां तक कि चुनाव आयोग जैसी सरकारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।
ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस: बागी टीएमसी सांसद बोले- ममता बनर्जी का नहीं आया फोन, लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात
कथित वोट चोरी को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि कई राज्यों के चुनावों में उन्हें पहले से अनुभव है कि कैसे नतीजे प्रभावित होते हैं और उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और महाराष्ट्र का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव जैसे कई नेता मानते हैं कि उनके चुनाव चोरी हुए हैं और उन्होंने विभिन्न स्तर पर शंका जताई। लेकिन उनका दावा है कि पूरी व्यवस्था प्रभावित है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक 'प्रतिरोध की पार्टी' है और उनका मकसद विपक्षी दलों के साथ लड़ाई नहीं, बल्कि उन्हें एकजुट करना है। राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने 2024 का चुनाव हारा नहीं बल्कि जीता था और कुछ कारणों से राजनीतिक हालात बदल गए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजनीतिक संस्थाएं और कमजोर होंगी, क्योंकि भाजपा और आरएसएस का प्रभाव बढ़ा है।