सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8th G20 Parliamentary Speakers Summit in Jakarta, know all about

G20 Speakers Summit: जी-20 देशों के स्पीकरों का सम्मेलन जर्काता में, ओम बिरला और हरिवंश शामिल होंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 Oct 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत अगले साल यानी 2023 में दिल्ली में G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 17 वां G-20 शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में आयोजित किया जाएगा। भारत दिसंबर 2022 से एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

8th G20 Parliamentary Speakers Summit in Jakarta, know all about
8th G20 Parliamentary Speakers’ Summit to be held in Jakarta - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

जी-20 देशों की पार्लियामेंट के स्पीकरों (संसद के प्रमुखों) की आठवीं शिखर बैठक 6 से 7 अक्तूबर को इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में हो रही है। इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल होंगे। 

स्पीकर ओम बिरला जकार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल 4 अक्तूबर को जकार्ता के लिए रवाना होगा। G-20 संगठन 19 देशों और यूरोपीय संघ से मिलकर बना है। ये 19 देश हैं- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका, रूस, सऊदी अरब, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका। 

विज्ञापन
Trending Videos

भारत अगले साल यानी 2023 में दिल्ली में G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 17 वां G-20 शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में आयोजित किया जाएगा। भारत दिसंबर 2022 से एक साल के लिए G-20 की अध्यक्षता करेगा। G20 की अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच बारी बारी से सौंपी जाती है। यह पद धारण करने वाला देश, पिछला अध्यक्ष देश और अगला अध्यक्ष बनने वाला देश मिलकर G-20 के एजेंडे की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए 'ट्रोइका' बनाता है। अभी इटली, इंडोनेशिया और भारत ट्रोइका देश हैं। इंडोनेशिया  वर्तमान में इस संगठन का अध्यक्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed