{"_id":"5729a8c24f1c1b18135cd03a","slug":"supreme-court-says-tobacco-companies-have-to-show-85pc-picture-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिगरेट और बीड़ी के पैकेटों पर 85 फीसदी चेतावनी देना जरूरी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'सिगरेट और बीड़ी के पैकेटों पर 85 फीसदी चेतावनी देना जरूरी'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
'सिगरेट और बीड़ी के पैकेटों पर 85 फीसदी जरूरी'
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देश की सर्वोच्च न्यायालय ने तंबाकू कंपनियों को आदेश दिया है कि 'सिगरेट और बीड़ी समेत किसी भी उत्पाद में दोनों ओर 85 प्रतिशत चित्र चेतावनी देना जरूरी होगा।' इससे पहले तंबाकू कंपनियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट की धारवाड़ बेंच से केंद्र के नए आदेश के खिलाफ स्टे ले लिया था।
आपको बताते चलें कि इस आदेश का पालन केवल तीन कंपनियां ही कर रही थीं। इसमें पनामा सिगरेट बनाने वाली गोल्डन टोबैको कंपनी, शिखर टोबैको और कुबेर खैनी ही नियमों का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू उत्पादों में इस नए आदेश के मुताबिक चित्र चेतावनी का साइज 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया है। लेकिन तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियां इस आदेश से खुश नहीं थीं और धारवाड़ बेंच से स्टे के बाद सुप्रीम कोर्ट आई थीं।