{"_id":"6a28156bfc364f0b7e016518","slug":"tamil-nadu-chief-minister-vijay-launches-singappen-special-task-force-for-women-safety-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की शुरुआत, सीएम विजय बोले- नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की शुरुआत, सीएम विजय बोले- नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी
एएनआई, चेन्नई
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सिंगापेन स्पेशल टास्क फोर्स’ की शुरुआत की है। केवल महिला पुलिसकर्मियों वाली यह विशेष यूनिट महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी। सरकार ने इसे महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
जोसेफ विजय, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 'सिंगापेन स्पेशल टास्क फोर्स' को हरी झंडी दिखाई है। यह पुलिस की एक विशेष यूनिट है जिसमें सिर्फ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस यूनिट को खास तौर पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए बनाया गया है। किसी भी परेसानी के समय आने वाली फोन कॉल्स पर यह टीम बहुत तेजी से कार्रवाई करेगी।
क्या बोले सीएम विजय?
इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके दिल के बहुत करीब है। यह कदम तमिलनाडु के हर परिवार की सुरक्षा के प्रति सरकार की जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा यह सिर्फ चुनावी वादा नहीं है। हमने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि हम परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सरकार ने सत्ता में आने के बहुत कम समय के भीतर ही 'सिंगापेन स्पेशल फोर्स' बनाकर अपना वादा पूरा कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की तीन सबसे बड़ी प्राथमिकताओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान नशीली दवाओं को खत्म करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा। तमिलनाडु से नशीले पदार्थों का पूरी तरह सफाया करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, हमें अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हमारा ध्यान सुरक्षित भविष्य बनाने पर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ममता को लेकर कांग्रेस में असमंजस: कल सोनिया गांधी ने लगाया गले, आज INC नेता ने साधा निशाना; जानें क्यों
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को बहुत कड़ी सजा दी जाएगी। यह कार्रवाई दूसरों के लिए एक मिसाल बनेगी ताकि कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। सरकार का लक्ष्य राज्य की महिलाओं और परिवारों को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कराना है।