सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran

TOP News: भीषण गर्मी-लू की चपेट में उत्तर भारत; बंगाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू; US पर क्यों भड़का ईरान?

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 27 May 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देश और दुनिया में मंगलवार को कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है, हालांकि गुरुवार से हल्की बारिश राहत दे सकती है। वहीं सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में रिकॉर्ड चार लाख से ज्यादा छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका को भरोसे के लायक नहीं बताया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी बीच बंगलूरू में युगांडा की एक महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है और कई लोगों ने सीमा पर खुद कबूल किया कि वे दो-तीन साल पहले बांग्लादेश से आए थे। फ्रांस में बच्चों के कथित यौन शोषण मामले की दुर्लभ सार्वजनिक सुनवाई शुरू हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सस्पेंस बरकरार है। वहीं बंगाल में टीएमसी विधायकों की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाएं तेज कर दी हैं। खेल जगत में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। मनोरंजन जगत में गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन की फिल्म में चुनरी चुनरी गाने के रीमेक की आलोचना करते हुए कहा कि वरुण कभी सलमान खान नहीं बन सकते। आइए, विस्तार से एक ही क्लिक में देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं...
Trending Videos

दिल्ली-NCR में आग उगल रहा आसमान: आज भी रहेगा लू-लपट का दौर, कल से दो दिन गिरेंगी राहत की बूंदें; यलो अलर्ट

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
देश भर में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE: 12वीं में चार लाख से अधिक छात्रों ने दिए पुनर्मूल्यांकन आवेदन; 11+ लाख स्कैन उत्तर पुस्तिकाएं मांगी गईं

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
सीबीएसई को मिले चार लाख से ज्यादा पुनर्मूल्यांकन आवेदन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के चलते पुनर्मूल्यांकन के लिए रिकॉर्ड चार लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। सीबीएसई के इतिहास में पहली बार किसी परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में पुनर्मूल्यांकन के आवेदन आए हैं। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 
विज्ञापन

Iran-US Tensions: 'भरोसे के लायक नहीं अमेरिका', हमलों पर भड़का ईरान; इंटरनेट बहाली के बीच फिर बढ़ा तनाव

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
अमेरिकी हमलों पर ईरान ने बोला बड़ा हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने और बदनीयती दिखाने का आरोप लगाया है। ईरान ने साफ कहा है कि वह किसी भी हमले का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगा। दूसरी तरफ लंबे समय से बंद इंटरनेट सेवाओं को भी अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य, तेल सप्लाई और युद्धविराम वार्ता को लेकर पूरी दुनिया की नजरें खाड़ी क्षेत्र पर टिक गई हैं। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

Ebola Virus: बंगलूरू में युगांडा की महिला में दिखे इबोला के लक्षण, अस्पताल में भर्ती; पुणे NIV भेजा गया सैंपल

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
बंगलूरू में इबोला का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इबोला वायरस को लेकर दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच बंगलूरू में युगांडा की एक 28 वर्षीय महिला को एहतियात के तौर पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि महिला में इबोला जैसे हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

'दो-तीन साल पहले बांग्लादेश से आए थे': सीमा पर अवैध प्रवासियों का कबूलनामा, बंगाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
बंगाल में कैसे हुई बांग्लादेशियों की एंट्री? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अब कार्रवाई तेज होती दिख रही है। सीमा के पास पहुंचे कई लोगों ने खुद माना कि वे दो-तीन साल पहले बांग्लादेश से भारत आए थे। कुछ लोग काम की तलाश में आए, तो कुछ को दूसरे लोग यहां लेकर पहुंचे। अब राज्य में डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट अभियान शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सीमा की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। उत्तर 24 परगना और मालदा में हालात तेजी से बदले हैं और प्रशासन ने निगरानी भी बढ़ा दी है। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

फ्रांस में नर्सरी स्कूल कांड पर बवाल: पेरिस में दुर्लभ सार्वजनिक ट्रायल शुरू, परिजन बोले- अब देश को जागना होगा

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
पेरिस में नाबालिगों के मामले में सार्वजनिक ट्रायल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्रांस की राजधानी पेरिस में बच्चों के साथ कथित यौन शोषण के एक बेहद संवेदनशील मामले की सार्वजनिक सुनवाई मंगलवार से शुरू हो गई। इस मामले में एक स्कूल सहायक पर छोटे बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं। आमतौर पर फ्रांस में नाबालिगों से जुड़े मामलों की सुनवाई बंद कमरे में होती है, लेकिन इस बार पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने खुद सार्वजनिक ट्रायल की मांग की है ताकि पूरे देश में बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ सके। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार: कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन पर सस्पेंस बरकरार, जानें कब हो सकता है फैसला

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
क्या कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रही नेतृत्व की खींचतान अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबी बैठक हुई। हालांकि बैठक के बाद पार्टी ने साफ तौर पर किसी नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया, लेकिन अंदरखाने में चर्चा तेज बनी हुई है। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

Bengal: चुनावी हार के बाद टीएमसी में अंदरूनी हलचल, सीएम शुभेंदु से रितब्रत-संदीपन की मुलाकात पर चर्चाएं तेज

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
शुभेंदु अधिकारी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो विधायकों रिताब्रता बनर्जी और संदीपन साहा की विधानसभा में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब चुनावी हार के बाद टीएमसी के भीतर असंतोष और अंदरूनी चर्चा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को दोनों विधायक विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस से मिलने पहुंचे थे। उसी समय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी वहां मौजूद थे। आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर RCB: बल्ले और गेंद से दिखाया दम, पाटीदार का कैच छोड़ना गुजरात को पड़ा महंगा

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
आरसीबी - फोटो : IPL
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के पास हालांकि, अभी भी फाइनल में जाने का एक मौका है। टीम अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 

‘वरुण धवन कभी सलमान खान नहीं बन सकते’, अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक को बताया भजन

top news 27th may headlines important updates politics crime world delhi weather us iran
चुनरी चुनरी गाने के रीमेक वर्जन पर अभिजीत भट्टाचार्य ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 90 के दशक के हिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक का इस्तेमाल किया गया है। अब ‘चुनरी चुनरी’ गाने का रीमेक वर्जन रिलीज भी किया जा चुका है। लेकिन इस गाने को सोशल मीडिया पर यूजर्स से निगेटिव रिएक्शन ही मिल रहे हैं। अब ओरिजिनल ‘चुनरी चुनरी’ गाने को अपनी आवाज देने वाले दिग्गज गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस लिंक पर क्लिक कर, खबर को विस्तार से पढ़ें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed