{"_id":"598e3e744f1c1bc26f8b4735","slug":"vande-mataram-may-soon-become-compulsory-in-mumbai-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर अमल, महाराष्ट्र में अनिवार्य होगा वंदेमातरम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर अमल, महाराष्ट्र में अनिवार्य होगा वंदेमातरम
अमर उजाला/ब्यूरो, मुंबई
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
Vandemataram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम को लेकर देश में मचे बवाल के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए राज्य में वंदेमातरम गीत अनिवार्य करने की तैयारी शुरू की है।
महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने भाजपा विधायक राज पुरोहित के उस पत्र को प्रधान सचिव (प्राथमिक शिक्षा) के पास अग्रसारित कर दिया है जिसमें उन्होंने मांग की है कि सूबे के स्कूलों में वंदेमातरम गीत गाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने राज पुरोहित के पत्र में नोट लिखा है कि मद्रास हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन किया जाए और उसके आधार पर क्या राज्य के सभी स्कूलों में वंदेमातरम अनिवार्य किया जा सकता है। इसकी जानकारी सरकार को दें।
Trending Videos
इससे माना जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र के स्कूलों में वंदेमातरम गीत अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा। वंदेमातरम को लेकर कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र विधानसभा में दो विधायक आपस में भिड़ गए थे।
सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा था कि उन्हें देश से निकाल दो लेकिन वंदेमातरम नहीं गाएंगे। वहीं, एमआईएम के विधायक वारिश पठान ने भी वंदेमातरम का विरोध किया था। इससे विवाद बढ़ गया था लेकिन, सुरक्षा गार्डों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ था।
इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को नगर निकाय मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई के सभी स्कूलों में वंदेमातरम गीत अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। हालांकि बीएमसी के प्रस्ताव को राज्य सरकार की हरी झंडी मिलनी बाकी है
लेकिन, इसी बीच शिक्षामंत्री ने विधायक राज पुरोहित के पत्र को प्रधान सचिव के पास अग्रसारित कर यह संकेत दे दिया है कि सूबे में वंदेमातरम गीत गायन अनिवार्य किया जा सकता है।