{"_id":"6a16b95a607e600a08033515","slug":"west-bengal-police-arrested-absconding-tmc-mla-dilip-mondal-from-puri-for-threatening-son-already-in-jail-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: फरार TMC विधायक दिलीप मंडल पुरी से गिरफ्तार, बेटा इस मामले में खा रहा जेल की हवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: फरार TMC विधायक दिलीप मंडल पुरी से गिरफ्तार, बेटा इस मामले में खा रहा जेल की हवा
आईएएनएस, कोलकाता
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 27 May 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप मंडल पर अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद से विधायक फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने उन्हें पुरी से गिरफ्तार कर लिया है।
तृणमूल कांग्रेस विधायक दिलीप मंडल
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से हिरासत में ले लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक होटल से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दिलीप मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है।
हाल ही में बिष्णुपुर के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। वीडियो में आरोप है कि दिलीप ने एक अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी। इस घटना को लेकर विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
ये भी पढ़ें: Goat Sacrifice Row: महाराष्ट्र में बकरीद पर कुर्बानी विवाद, भाजपा नेता ने दी एक्शन की चेतावनी; पुलिस भी पहुंची
विज्ञापन
धमकी देने के आरोपों में बुरा फंसे टीएमसी विधायक
धमकी देने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी जांच के तहत 14 मई को विधायक के घर पर छापा मारा गया लेकिन उस समय वह घर पर नहीं मिले। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस के आने की खबर मिलते ही वह घर से फरार हो गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि तब से विधायक दिलीप मंडल छिपे हुए थे और पुलिस विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रही थी। हालांकि, उनके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस की एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिलीप पुरी के एक होटल में छिपे हुए हैं।
पुरी के होटल में छापा मार कर किया गिरफ्तार
इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस होटल पहुंची और वहां के रजिस्टर की जांच कर दिलीप की मौजूदगी की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे में छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि 17 मई को पुलिस ने विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: बंगाल में एक्शन: कोलकाता मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधीक्षक पर कसा शिकंजा, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
डायमंड हार्बर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अर्घ्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस ने विधायक के बेटे की तलाश में संयुक्त अभियान चलाया था। अर्घ्य समेत पांच लोगों को बंगाल की खाड़ी के पास बक्खाली-फ्रेजरगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

Trending Videos