इस महिला टीचर पर 200 से ज्यादा यौनशोषण के मामले दर्ज, ऐसे करती थी मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में महिला टीचर को अपने छात्रों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चौंका देने वाली बात है कि उसके खिलाफ यौनशोषण के 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। मिरर की खबर के अनुसार टीचर का नाम रेंडी लियन जुरेन्को है और वह 33 साल की है। उसने अपने छात्रों का यौनशोषण किया है।
टीचर के खिलाफ 153 यौन शोषण, 13 यौन हमला करने, 33 नाबालिग के साथ अवैध/अप्राकृतिक संबंध बनाने, 20 अश्लील सामग्री देने और 13 नाबालिगों को गुमराह/भ्रष्ट करने के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, दोनों पीड़ितों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया और सुनवाई में उन्हें बतौर पीड़ित 1 और पीड़ित 2 के नाम से पेश किया गया। इन पीड़ितों की उम्र को भी गोपनीय रखा गया है। इनमें एक पीड़ित नाबालिग लड़की है, जबकि दूसरे पीड़ित के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
पार्क में पीड़िता से करवाती थी मसाज
मामला अमेरिका के बिशप मेकडेविट हाई स्कूल का है, जहां पढ़ाने वाली टीचर ने दोनों पीड़ितों के साथ कई बार सेक्स किया और फोन से अश्लील तस्वीरें भी ली। बताया जा रहा है कि सेक्स के नशे में डूबी टीचर ने पीड़िता के साथ 2013 में संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि जुरेन्को ने पीड़िता के साथ संबंध बनाने के लिए पार्क का इस्तेमाल किया।
इसके बाद वह 2015 में दूसरे पीड़ित के नजदीक आ गई। शारीरिक संबंध बनाने का यह दौर काफी लंबे समय तक चला। बताया जा रहा है कि टीचर और पीड़ित छात्र ने एक नहीं कई बार सेक्स किया। इस बीच टीचर ने सारी हदें तब पार कर दी जब उसने फोन से छात्रों और उसके सेक्स की अश्लील तस्वीरों ली जिसे पुलिस ने बरामद भी किया है। इतना ही नहीं वह पीड़ित 2 को अपनी न्यूड तस्वीरें भी भेजा करती थी।
शराब पिलाकर करती थी सेक्स
जुरेन्को ने अपने गुनाहों की लिस्ट में यह भी कबूला है कि उसने छात्रों को कई बार शराब पिलाई और नशे की हालत में उनके साथ सेक्स किया। इस बीच नशे में डूबे होने का फायदा उठा कर वह छात्र की न्यूड तस्वीरें ले लिया करती थी। पुलिस को शक है कि महिला इन्हीं तस्वीरों के आधार पर छात्रों को ब्लैकमेल करती और उनसे शारीरिक संबंध बनाया करती थी।
स्कूल प्रशासन ने टीचर की इस करतूत के सामने आने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। नाराजगी जताते हुए प्रशासन ने कहा कि इस घटना से वह शर्मिंदा है। प्रशासन ने कहा कि वह केस में पुलिस की हर संभव मदद करेंगे ताकि टीचर को सख्त सजा मिल सके और समाज में इस तरह की गलती न दोहराई जाए।