सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   By poll election in three seat from rajasthan can be soon

बाबा रामदेव की सक्रियता से यह मुख्यमंत्री हो रहा है परेशान !

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
 By poll election in three seat from rajasthan can be soon
रामदेव बाबा
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ एक और राज्य है जहां होने वाले उपचुनावों पर कांग्रेस और भाजपा आलाकमान की नजर रहने वाली है। यह राज्य है राजस्थान, जहां संभवतः गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों साथ यहां की तीन सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं।

Trending Videos


राजस्थान में दो लोकसभा व एक विधानसभा की सीट है, जहां उपचुनाव होने हैं। इनमें अलवर व अजमेर की लोकसभा सीट के साथ मांडलगढ़ की विधानसभा सीट भी सम्मलित है। इन उपचुनावों को लेकर राजस्थान की राजनीति तेज हो गई है। हाल ही में योग गुरू बाबा रामदेव की अलवर यात्रा के बाद टिकिटों को लेकर भाजपा में खींचतान तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी की नजर उपचुनाव पर

 By poll election in three seat from rajasthan can be soon
वसुंधरा राजे

इधर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपचुनाव में टिकिट वितरण की गणित से दूर ही दिख रही हैं। अभी तक भाजपा आलाकमान ने भी उनसे इस सबंध में कोई चर्चा नहीं की है। जबकि हाल ही में बाबा रामदेव जब अलवर आए तो कई स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की।


साथ ही पूर्व सांसद और राजपा के नेता किरोड़ीलाल मीणा ने भी रामेदव का स्वागत किया। यात्रा के दौरान स्थानीय भाजपा नेता रामेदव के साथ नजदीकी दिखाते नजर आए थे। जिसमें वर्तमान राज्य सरकार में श्रम मंत्री जसवंत यादव का नाम सबसे उपर हैं। वे अपने बेटे मोहित यादव के लिए अलवर लोकसभा सीट से भाजपा टिकिट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

बाबा रामेदव की रही थी भूमिका

 By poll election in three seat from rajasthan can be soon
bhupendra yadav - फोटो : PTI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह के करीबी माने जाने वाले भूपेन्द्र यादव के भी अलवर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। राजनीति जानकारों के अनुसार बाबा रामदेव का अलवर आना और स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात का असर अवश्य ​टिकिट वितरण में देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि अलवर के पूर्व सांसद महंत चांदनाथ को टिकिट दिलवाने में रामदेव का अहम योगदान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed