{"_id":"593f9bc41126f4c70b8b536d","slug":"increase-in-theft-incidents-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णनगरी में चोरों के हौसले बुलंद,घर के आगे खड़ी कार उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णनगरी में चोरों के हौसले बुलंद,घर के आगे खड़ी कार उड़ाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार दो कार चोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में चोरों के हौसले बुलंद है। स्वर्णनगरी में लगातार वाहनों व मोटर साइकिलों की चोरियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं सरहदी जिले की पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है।
स्वर्णनगरी की अचलवंषी कॉलोनी में कमलकिशोर भूतड़ा के घर के आगे खड़ी टवेरा गाड़ी चोर लेकर रफू चक्कर हो गए। जब सवेरे घर के आगे गाड़ी नहीं नजर आई तो पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। वहीं चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
भूतड़ा के घर के आगे टेंट हाउस के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें गाड़ी जाती हुई साफ नजर आई। जानकारी के अनुसार रात्रि में करीब 1 बजे बाइक पर दो युवक बैठकर आए। बाइक सवार युवकों ने कॉलोनी में करीबन आधा घंटा रैकी की।
विज्ञापन
बाइक सवारों की रैकी का माजरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। कुछ ही समय बाद भूतड़ा की टवेरा गाड़ी निकलती नजर आई। संभावना जताई जा रही है कि बाइक सवारों में एक ने गाड़ी चुराई है वहीं दूसरा बाइक पर भाग निकला। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।

Trending Videos