सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   new humsafar ac express to be run between bandra terminus to jaisalmer

रेल यात्रियों को मिली एक और 'हमसफर', यहां से शुरू होगा नया सफर

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
new humsafar ac express to be run between bandra terminus to jaisalmer
डेमो इमेज
विज्ञापन
त्यौहारों के मौके पर भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है जिनमें सुविधाजनक ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए बान्द्रा टर्मिनस से धोरों की नगरी जैसलमेर के बीच साप्ताहिक हमसफर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
Trending Videos


उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी के अनुसार गाड़ी संख्या 09031, बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर हमसफर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 3 नवंबर तक (04 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार रात सवा 12 बजे रवाना होकर शनिवार रात 10:45 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09032, जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर स्पेशल 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक (04 ट्रिप) हर शनिवार रात पौने 2 बजे जैसलमेर से रवाना होकर रविवार रात 1.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बताया गया है कि इस गाड़ी में 16 थर्ड एसी, 1 पेन्ट्री कार एवं 2 पावर कार सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

पर्यटकों और व्यापारियों को होगा फायदा

new humsafar ac express to be run between bandra terminus to jaisalmer
हमसफर एक्सप्रेस
राजस्थान में श्रीगंगानगर से चलकर तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडू) के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के बाद अब जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस के बीच यह ट्रेन चलने से जोधपुर,जैसलमेर और मारवाड़ के व्यापारी वर्ग को काफी फायदा पहुंचेगा। क्योंकि ट्रेन का ठहराव गुजरात के सूरत,वडोदरा और अहमदाबाद में भी होगा। ऐसे में गुजरात आने-जाने वाले व्यापारियों को एक अतिरिक्त एसी ट्रेन मिल गई है।

हालांकि ये ट्रेन केवल अस्थाई तौर पर ही चलाई जा रही है फिर भी मुंबई या गुजरात से सीधे जोधपुर,जैसलमेर आने वाले पर्यटकों को इस ट्रेन के चलने से काफी फायदा होगा। 


ये होगा रूट: बांद्रा टर्मिनस से जैसलमेर के बीच चलने वाली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस बान्द्रा टर्मिनस,बोरीवली,वापी,वलसाड,सूरत,भरूच के रास्ते वडोदरा,आणंद,नडियाद,अहमदाबाद होकर मेहसाना,पालनपुर,आबूरोड,जवाई बांध,फालना,रानी,मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर,फलौदी,रामदेवरा होते हुए जैसलमेर पहुंचेगी। जैसलमेर से भी इसी रास्ते से होते हुए ये ट्रेन वापस बांद्रा टर्मिनस पहुंचा करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed