सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan barmer dm and sp injured in accident

कलक्टर-एसपी को गाड़ी काटकर निकाला, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर लौटते समय हादसा

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 04 Jan 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan barmer dm and sp injured in accident
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का शिलान्यास करने 14 जनवरी को पचपदरा आएंगे। इसी के चलते बाड़मेर कलक्टर और एसपी बुधवार देर रात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर वापस बाड़मेर लौट रहे थे। लेकिन रात्रि करीब 11 बजे नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने कलक्टर की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कलक्टर की गाड़ी चार बार सड़क पर पलट गई और सड़क से नीचे उतर कर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन और एसपी गगनदीप सिंगला सहित दो और लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में कलक्टर-एसपी सहित दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह पिचक गई कार, स्थानीय लोगों की मदद से काटा

rajasthan barmer dm and sp injured in accident
घायल एसपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कलक्टर और एसपी जिस कार में सवार थे वह इतनी पिचक गई कि उनका निकलना मुश्किल हो गया। रात्रि में हुई दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को काटकर कलक्टर व एसपी व अन्य लोगों को बाहर निकाला।

कलक्टर व एसपी सहित सभी घायलों को सबसे पहले बायतू सीएचसी ले जाया गया। उसके बाद ​इन्हें बाड़मेर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर व एसपी को सिर पर कंधे पर चोट आई है। जबकि कलक्टर की गाड़ी का चालक गंभीर घायल है जिसे जोधपुर अस्पताल रैफर किया गया।

अधिकारियों में मचा हड़कंप, पकड़ा गया ड्राइवर

rajasthan barmer dm and sp injured in accident
घायल कलक्टर
घटना की सूचना मिलते है जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक बाड़मेर के जिला अस्पताल में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।

वहीं जिला कलक्टर की गाड़ी के पीछे चल रही एसपी की गाड़ी के चालक ने बताया कि जिस वाहन ने टक्कर मारी है, उसके चालक ने शराब पी हुई थी और वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। आरोपी की पहचान हनीफ खान के निवासी बायतु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed