सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan cabinet sub committee meeting gurjar reservation

गुर्जर आरक्षण: सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम, बेनतीजा रही सब कमेटी की बैठक

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
rajasthan cabinet sub committee meeting gurjar reservation
विज्ञापन
राजस्थान में गुर्जरों ने पांच फीसदी आरक्षण की मांग को सरकार को एक बार फिर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 


सचिवालय में आज केबिनेट सब कमेटी की बैठक गुर्जर आरक्षण, देवनारायण योजना और गुर्जर आंदोलन के दौरान नेताओं पर लगाए मुकदमें वापस लेने के एजेंडा पर बुलाई गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ और गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला, हिम्मत सिंह तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। 

करीब दो घंटे चली इस बैठक के दौरान कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। गुर्जर नेताओं ने सरकार की ओर से पांच फीसदी आरक्षण देने को लेकर लाए जा रहे विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस संबंध में दो विधेयक ला रही है। जिसमें एक फीसदी आरक्षण, आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 फीसदी के अंदर और बाकी चार फीसदी इस सीमा से बाहर जाकर देने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विधयेक से स्थितियां सुलझने की बजाय उलझेगी। इसको लेकर फिर अदालती विवाद होगा। ऐसे में वे पांच फीसदी मौजूदा आरक्षण की सीमा में ही मांग रहे है। इस मांग को लेकर सरकार 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। हालांकि बैठक में गुर्जर आंदोलन के दौरान गुर्जर नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर एक कमेटी का गठन करने पर सहमति बनी है। बैठक में देवनारायण योजना पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed