सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The small initiative has named the village in the country, this is the specialty

छोटी-छोटी पहल ने इस गांव का नाम देश में कर दिया, ये है खासियत

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
The small initiative has named the village in the country, this is the specialty
कलक्टर को सम्मानित करते केन्द्रीय मंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कहते हैं कि छोटी-छोटी जीत से बड़ी जीत बनती है। ये साबित कर दिया है प्रदेश के इस जिले ने, जिसका चयन उन्नत भारत अभियान के तहत देश के शीर्ष पांच जिलों में किया गया है।


अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखण्ड का मुण्डोती गांव अब पूरे देश में पहचाना जाएगा। इस गांव में किए गए छोटे-छोटे कार्यों ने अजमेर जिले का नाम भी रोशन कर दिया है। मुण्डोती में स्वच्छता से जुड़े हुए विभिन्न विकास कार्यों और नवाचारों को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अजमेर जिले का चयन उन्नत भारत अभियान के तहत देश के शीर्ष पांच जिलों में किया है। इस विशिष्ट उपलब्धि पर जिला कलक्टर गौरव गोयल को आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सब आप भी कर सकते हैं

The small initiative has named the village in the country, this is the specialty
Prize - फोटो : demo pic
जिला कलक्टर गौरव गोयल ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे उन्नत भारत अभियान के तहत मुण्डोती गांव को चयनित कर विभिन्न कार्य करवाए गए। गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र पर सैनेट्री नैपकिन वैण्डिंग मशीन लगाई गई। गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण, मॉडल तालाब का निर्माण एवं चारागाह से अतिक्रमण हटाकर वृक्षारोपण करवाया गया। इस तरह के छोटे—छोटे कार्यों आकलन करने के बाद देश भर से 28 जिलों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में 7 सदस्यीय समिति के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट के आधार पर अजमेर जिले के काम को देश के शीर्ष पांच जिलों में चुना गया।
    
गांव में 273 नए शौचालयों का निर्माण कर गांव को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया। यहां गांव का प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की याद में पौधरोपण कर रहा है। गांव में आम रास्ते की दीवारों पर आकर्षक पैन्टिंग करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed