सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The pond dried up in the scorching heat

भीषण गर्मी में सूख गए तालाब

अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 19 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The pond dried up in the scorching heat
बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण गर्मी में छन्न अरोड़ियां पंचायत में कई तालाब बिल्कुल सूख गए हैं। पेयजल आपूर्ति चरमराने से पंचायत के वार्ड तीन में लोग बूंद-बूंद पानी को तरह रहे हैं। कुल मिलाकर गर्मी का सितम हर जीव-जंतु पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को वार्ड तीन के लोगों का गुस्सा पीएचई विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।



प्रदर्शनकारियों मे शामिल ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई दिनों से वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके बारे में विभाग को बताया भी गया लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केआर रैना, मुकेश शर्मा, दर्शन लाल, कृष्ण चंद, मुनीष कुमार, तोषी देवी, दर्शना देवी, परवीन कुमारी, बंधना देवी, आशा रानी, अनीता देवी आदि ने कहा कि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से तालाबों के साथ ही नहर भी सूख गई है। इस कारण मवेशियों को भी पानी पिलाने के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई सुचारू न होने के कारण लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। इसी से मजबूर होकर ग्रामीण सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए है। उन्होंने कहा कि विभाग अगर लोगों को पीने के  पानी तक की सुविधा नहीं दे सकता तो विभाग अधिकारी किस कार्य के लिए वेतन लेते हैं।

उन्होंने कहा कि पानी न होने से लोगों में हाहाकार  मचा हुआ है। एक तो गर्मी  ने जीना मुहाल किया हुआ है और दूसरा पीएचई विभाग की पेयजल सप्लाई ने परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा कि जल्द पानी की समस्या का उचित हल नहीं किया गया तो ग्रामीण नेशलन हाईवे जाम कर देंगे जिसके लिए पीएचई विभाग जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed