सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Contempt of flag code of India

सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का किया अपमान

विज्ञापन
Contempt of flag code of India
विज्ञापन
राजोरी। नौशेरा उपमंडल के लंबेड़ी स्थित सरकारी हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है। 15 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए तिरंगे को उल्टा फहरा दिया था। इसलिए, पूरे विद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई करते हुए शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों को युवा सेवा एवं खेल विभाग में अटैच दिया गया है, और विद्यालय प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सीईओ राजोरी चौधरी गुलजार हुसैन ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर लंबेड़ी स्थित सरकारी हाई स्कूल का तिरंगा फहराने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तिरंगे कोे उल्टा फहराया गया था। स्कूल के शिक्षकों ने लापरवाही बरतते हुए तिरंगे में ऊपर केसरिया वाले भाग को नीचे रखकर तिरंगा फहरा दिया। इस प्रकार यह तिरंगे का अपमान है। इसलिए, स्कूल के मुखिया प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक, आदि कड़ी सजा के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजोरी के उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षकोें के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस पर फौरन कार्रवाई करते हुए सीईओ ने फिजिकल एजुकेशन मास्टर प्रदीप कुमार और शारीरिक शिक्षा के अध्यापक सुरेश कुमार को स्कूल के साथ युवा सेवा एवं खेल विभाग के राजोरी कार्यालय में अटैच कर दिया है। इसके अलावा स्कूल के प्रमुख किशोर कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब तलब किया है। साथ ही सीईओ गुलजार हुसैन ने नौशेरा स्थित लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा और हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी के प्रधानाचार्य पुष्प कुमार शर्मा को मामले कि गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

सभी सरकारी भवनों पर थे तिरंगा फहराने के आदेश
जानकारी के मुताबिक इस वर्ष सरकार ने आदेश जारी किए थे कि सभी सरकारी भवनों पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। और, तिरंगा फहराते समय फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियमों का पालन किया जाएगा। भारत सरकार ने फ्लैग कोड ऑफ इंडिया को तीन भागों में विभाजित किया था। इसमें दूसरे भाग के तहत सरकारी स्कूलों में तिरंगे के स्थिति को लेकर नियम बनाये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed