सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   security of rs 1 lakh for accidents

एक लाख दुर्घटना बीमा से कवर होंगे अमरनाथ यात्री

अमर उजाला/जम्मू ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
security of rs 1 lakh for accidents
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले पंजीकृत यात्री एक लाख दुर्घटना बीमा से कवर होंगे।



यात्री बैस कैंप से यात्रा करने और ट्रैक के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए चिकित्सा के उचित इंतजाम किए जा रहे हैं।

बोर्ड की ओर से यात्रियों से स्वास्थ्य जागरूक होने की अपील भी की गई है। बिना पंजीकृत यात्रियों को यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

बालटाल और चंदनबाड़ी रूट से आगामी 28 जून को शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए आगामी पहली मार्च से यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है।

इसके लिए देशभर के केंद्र शासित और दूसरे राज्यों में जेएंडके बैंक, येस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की 425 बैंक शाखाओं में दोनों रूटों के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा। इसमें एक फरवरी के बाद से जारी होने वाला स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही वैध होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए तय मानदंडों पर ही काम करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुमार चौधरी के अनुसार यात्रियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं।

इस बार यात्रियों के लिए सामूहिक पंजीकरण की सेवा भी शुरू की गई है। यह प्रक्रिया आगामी एक मार्च से शुरू होकर तीस जून तक चलेगी। इसमें ग्रुप में पांच या उससे ज्यादा सदस्यों को सामूहिक पंजीकरण में एक ही दिन और एक ही तिथि पर सामूहिक दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed