{"_id":"6a1de6899e6f2e239b0d86b2","slug":"srinagar-drug-awareness-rally-pratap-park-lal-chowk-srinagar-news-c-10-1-agr1010-927064-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: माइसूमा से लाल चौक होते हुए प्रताप पार्क तक निकाली नशा जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: माइसूमा से लाल चौक होते हुए प्रताप पार्क तक निकाली नशा जागरूकता रैली
विज्ञापन
श्रीनगर में पुलिस ने निकाली नशा विरोधी यात्रा। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने 100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के अंतर्गत सोमवार को नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली पुलिस स्टेशन माइसूमा से शुरू होकर घंटा घर, लाल चौक से गुजरते हुए प्रताप पार्क पर समाप्त हुई।
रैली में गौसिया मिडिल स्कूल, मैसूमा के छात्रों, ट्रेडर्स एसोसिएशन लाल चौक के सदस्यों, स्थानीय दुकानदारों और इलाके के सम्मानित नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली का आयोजन एसडीपीओ कोठीबाग की देखरेख में आयोजित की गई।
आयोजकों के अनुसार इस रैली का उद्देश्य लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर जोर देना था। वहीं प्रतिभागियों ने नशे के खतरों को उजागर करने वाले प्लेकार्ड उठाए और नशे से दूर रहने के लिए नारे लगाए। इस कार्यक्रम ने नशे के खिलाफ लड़ाई में सामुदायिक सहभागिता और रोकथाम संबंधी जागरूकता को मुख्य स्तंभ मानने की श्रीनगर पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। पुलिस ने लोगों से जम्मू कश्मीर को नशा मुक्त बनाने में हाथ मिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Trending Videos