सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Temperature Increased,

Srinagar News: घाटी में दिन और रात का तापमान बढ़ा

विज्ञापन
Srinagar, Temperature Increased,
श्रीनगर में बारिश के दौरान लाग। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

श्रीनगर। घाटी में सोमवार को सुबह से तेज धूप रही। इससे दिन और रात का तापमान बढ़ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य ये 2.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 से 3 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 4-5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें, तेज हवा चल सकती है। 6 जून को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 7-8 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed