{"_id":"6a2714d3902ae6795a0ead78","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-1-agr1010-933418-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अमरनाथ यात्रा 2026 और मुहर्रम को लेकर आईजीपी कश्मीर ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अमरनाथ यात्रा 2026 और मुहर्रम को लेकर आईजीपी कश्मीर ने की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिरदी ने पीसीआर कश्मीर के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर श्री अमरनाथ यात्रा 2026 और मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कश्मीर जोन के सभी रेंज डीआईजी, एसएसपी पीसीआर, अनंतनाग, श्रीनगर, गांदरबल, कुलगाम, पुलवामा, बारामुला, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, बडगाम, सोपोर, हंदवाड़ा और अवंतिपोरा के एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम, लॉजिस्टिक जरूरतों और जिलावार तैयारियों की जानकारी दी। आईजीपी बिरदी ने एसओपी के सख्त पालन और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशनल चुनौती, प्राकृतिक आपदा या किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। आरओपी की तैनाती, हाईवे पर निगरानी, नियमित एरिया डोमिनेशन और संवेदनशील हिस्सों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। रात के समय सुरक्षा कड़ी करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने को कहा। अधिकारियों को मॉक ड्रिल कर एसओपी परखने और यात्रा कैंपों में सीसीटीवी लगाने व पर्याप्त जवान तैनात करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुहर्रम के जुलूसों के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और नागरिक प्रशासन के साथ तालमेल पर चर्चा हुई। आईजीपी ने आयोजकों से संपर्क बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा व सुविधा के सभी इंतजाम करने को कहा। अंत में आईजीपी बिरदी ने अधिकारियों से अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम के दौरान पूरी पेशेवर क्षमता, सतर्कता और समन्वय के साथ काम करने को कहा ताकि दोनों आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से पूरे हों।