पाक ने की सीमा पर गोलीबारी, जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से बुधवार को एक बार फिर गोलीबारी की गई है। जिसमें बीएसएफ 192 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य जवान घायल हैं। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर की पित्तल पोस्ट के पास बीएसएफ के जवानों की निगरानी में गांव के किसान धान की बुआई कर रहे थे।
तभी पाकिस्तानी पोस्ट से गोलीबारी शुरू दी गई। हमले में चार गांव वाले और चार बीएसएफ के जवान घायल हो गए। सेना के जवानों के घायलों को तत्काल पास के जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान बीएसएफ के घायल जवान संजय घ्ार की मौत हो गई। संजय मूल रूप से त्रिपुरा का रहने वाला था। अन्य धायलों का इलाज जेएमसी में चल रहा है।
मंगलवार को बैंक पर हुआ था हमला
इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी होती रही है। जिसमें गांव वाले और सेना के जवान शहीद हो चुके हैं। मंगलवार को भी श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के पुलवाम जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इलाके में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
आनन-फानन में लोग इधर-उधर भागने लगे और दुकानें भी बंद हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो आतंकी पुलवामा के शहीद पार्क के पास स्थित एटीएम के करीब पहुंचे और एटीएम गार्ड मुहम्मद रजब डार पर गोलियां चलाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि आतंकी मारने की मंशा से नहीं आए थे क्योंकि उन्होंने गोली गार्ड की टांग पर मारी।
जुलाई में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन
कश्मीर के हमलापाती क्षेत्र के हंदवाड़ा इलाके में भी पुलिस और आर्मी के जवानों में मुठभेड़ जारी है। बता दें कि इस महीने में यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन किया गया है।
12 जुलाई को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने पिंडो बेल्ट की एक पोस्ट पर हमला किया था। इससे पहले एक जुलाई को पाकिस्तानी ट्रूप्स ने ऑटोमेटिक हथियारों से एलओसी के पास मेंधर और पूंछ इलाके में भी भारतीय जवानों को निशाना बनाया था।
जून में भी पाकिस्तान ने पांच बार एलओसी और जम्मू बॉर्डर पर सीज फायर का उल्लंघन किया था। अप्रैल और मई में भी सीज फायर तोड़ने के मामले सामने आए थे।