सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress, protest, inflation

Jammu News: कांग्रेस ने बख्शी नगर में महंगाई पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
congress, protest, inflation
महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बख्शी नगर में प्रदर्शन किया। स्रोत :
विज्ञापन
जम्मू। बख्शी नगर स्थित महेशपुरा चौक पर महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने लोगों को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल दिया है। रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतें असहनीय स्तर पर पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

भल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर नाकाम है। लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। बढ़ती कीमतों का बोझ गरीबों और नौकरीपेशा लोगों की कमर तोड़ रहा है जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जब तक लोगों को राहत नहीं मिलती, पार्टी सड़कों और सार्वजनिक मंचों पर लोगों की आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू अर्बन के जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि आम परिवारों के लिए सम्मान के साथ गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है। रसोई का खर्च बढ़ने से घरेलू महिलाएं सर्वाधिक परेशान हैं। मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में महंगाई ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सभा को ठाकुर मनमोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, वेद महाजन, रजनीश शर्मा और कांता भान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed