सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

खौड़ में खंड शिक्षा अधिकारी की हुई नियुक्ति

विज्ञापन
education
खौड़ में जेडईओ का स्वागत करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। शिक्षा विभाग की तरफ से एक साल से खाली पड़ा शिक्षा जोन खौड़ के अधिकारी का स्थान भर दिया गया। चंद्र प्रकाश शर्मा को यहां का नया अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि एक साल से यह स्थान खाली था। इसको लेकर क्षेत्र के लोग शिक्षा विभाग की इस कार्यप्रणाली से काफी परेशान थे। लोगों का मानना है कि जिस विभाग का ब्लॉक में मुख्य अधिकारी ही नहीं है, ऐसे में उस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की दशा क्या होगी। लोग सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने को लेकर कतरा रहे थे, और जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पहले से पढ़ाई कर रहे हैं। वह लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे। अब शिक्षा जोन खौड़ के अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे लोगों की परेशानी खत्म हुई है। सोमवार को नगर पालिका खौड़ की वार्ड नंबर छह के पार्षद दीपक सिंह के साथ क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त शिक्षा जोन अधिकारी के साथ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया उन्होंने क्षेत्र के कंडी तथा पहाड़ी क्षेत्र के कुछ सरकारी स्कूलों का दौरा कर भी लिया है। इसके दौरान स्कूलों के शिक्षकों को सख्त हिदायतें दी गई हैं। इस मौके पर दीपक सिंह, केबल सिंह, राजू वर्मा, जगदीश सिंह तथा विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed