सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

इमरजेंसी हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
health
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के सरकारी इमरजेंसी हॉस्पिटल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी सोमवार को लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में हम लोगों ने कई बार सरकार को अवगत कराया। उसके बावजूद भी हमारे मसले हल नहीं हुए। हम लोगों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है, न ही डीपीसी और अन्य सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि हमारी मांगों को तत्काल पूरा किया जाए, ताकि हम लोगों को राहत मिल सके। क्योंकि समय पर वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना कठिन हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed