{"_id":"57373e584f1c1b6d0c919f7a","slug":"inauguration-of-three-new-medical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में तीन नए मेडिकल कालेजों का शिलान्यास कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में तीन नए मेडिकल कालेजों का शिलान्यास कल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश नड्डा रविवार को राज्य में तीन नए मेडिकल कालेजों का शिलान्यास करेंगे। पहले चरण में जम्मू संभाग में राजोरी, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और उत्तरी कश्मीर में बारामुला में नए मेडिकल खोले जाएंगे। प्रत्येक पर करीब 189 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जम्मू संभाग के कठुआ और डोडा जिले में दो अन्य मेडिकल कालेजों की औपचारिकताओं को भी पूरा किया जा रहा है। राज्य में पांच मेडिकल कालेजों के स्थापित होने के बाद पांच सौ सीटों की वृद्धि हो जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा रविवार सुबह 9:30 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से चापर से पहले राजोरी और फिर अनंतनाग और बारामुला जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने बताया कि पांच नए मेडिकल कालेजों के निर्माण से चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य मजबूत होगा। इससे दूरवर्ती और पहाड़ी इलाकों में डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। रियासत में चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र की ओर से पूरी वित्तीय व अन्य मदद की जा रही है।

Trending Videos