{"_id":"6a1def5c611199e5500f6815","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101885-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कस्बे में बढ़ी गंदगी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कस्बे में बढ़ी गंदगी, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखनूर। सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सफाईकर्मी यूनियन के अध्यक्ष यूसुफ पठान और उपाध्यक्ष डेविड सोत्रा के नेतृत्व में सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। यूनियन के सदस्यों अंकुश, डेनियल, सुनील गिल, रिंकू, साहिल और वीणू सोत्रा सहित अन्य कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
यूनियन की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली शामिल है।
उधर, सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि हड़ताल के कारण बाजारों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में कूड़ा जमा हो रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द यूनियन से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
सफाईकर्मी नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
Trending Videos