{"_id":"6a1df018098180563a071114","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112819-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में दवाओं की बिक्री एवं रिकॉर्ड की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में दवाओं की बिक्री एवं रिकॉर्ड की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बड़ी ब्राह्मणा में दवाओं की बिक्री एवं रिकॉर्ड की जांच करती संयुक्त टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में ड्रग एवं फूड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य दवाओं की बिक्री पर निगरानी मजबूत करना, नियमों का पालन सुनिश्चित करना और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना है।
इस दौरान अधिकारियों ने दवा दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड और प्रतिबंधित एवं नियंत्रित दवाओं के रखरखाव की जांच की। टीमों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही दवाओं की बिक्री करने और सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos