{"_id":"6a23f99c593b13a0700be10e","slug":"lg-leads-anti-drug-padyatra-in-kishtwar-vows-to-dismantle-narco-terror-networks-jammu-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: किश्तवाड़ में एलजी मनोज सिन्हा की नशा विरोधी पदयात्रा, बोले- तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: किश्तवाड़ में एलजी मनोज सिन्हा की नशा विरोधी पदयात्रा, बोले- तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार
किश्तवाड़ में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशा विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर का संकल्प दोहराया।
पदयात्रा में एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले में एक विशाल नशा विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस अभियान में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशा मुक्त समाज बनाने और नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि पिछले 56 दिनों से चल रहा नशा-मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान 19 जिलों तक पहुंच चुका है और यह अब एक मजबूत जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर मजबूत प्रतिरोध खड़ा करना और नशा-आतंकवाद को समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी ने कहा कि प्रशासन ड्रग्स के कारोबार को हर स्तर पर खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि ड्रग तस्करों, पेडलर्स और आतंक फंडिंग से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos
उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि उन्हें नशे से दूर रखकर बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की अपील की।