सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   opposition walk out from assembly in oppose of lathicharge

J&K: कर्मचारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में विपक्ष का वॉकआउट

ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 29 Jan 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
opposition walk out from assembly in oppose of lathicharge
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा में विपक्ष ने वाकआउट किया। अनुदान मांगों पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भाषण के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे की सूचना देनी चाहिए, लेकिन स्पीकर ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद विपक्षी सदस्य वेल के नजदीक आ गए।

Trending Videos


नेशनल कांफ्रेंस के विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सदस्यों की बात सुन ली जाए और सरकार के तरफ से उत्तर जाए। बाद में उमर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि एक सदस्य को सूचना देने की इजाजत दी जानी चाहिए। वे नहीं चाहते कि उनके भाषण के बाद हंगामे की स्थिति आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्पीकर की इजाजत से विधायक एजाज अहमद ने सदन को एससी-एसटी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की सूचना दी। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कर्मचारियों पर लाठियां चलाईं गईं। कर्मचारी प्रमोशन में आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जिसका आश्वासन सरकार दे चुकी है, लेकिन यह लागू नहीं हुआ। 

विज्ञापन

'प्रमोशन में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित'

opposition walk out from assembly in oppose of lathicharge
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : FILE PHOTO
संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि एससी-एसटी श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सिविल सेक्रेटेरिएट की ओर आ रहे थे। इसलिए पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर विपक्षी सदस्य संतुष्ट नहीं हुए।

विपक्षी सदस्यों ने लाठी चार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अफसर पर कार्रवाई की मांग की। सरकार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहे जाने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए। एक अन्य मामले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता ने विधानसभा से वाकआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed