{"_id":"5953c1724f1c1bce7f8b46c5","slug":"pakistan-violated-ceasefire-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने एलओसी से सटे पुंछ जिले में फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने एलओसी से सटे पुंछ जिले में फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार को दोपहर बाद एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई। क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना भी पाक गोलाबारी को कड़ा जवाब दे रही है। देर शाम तक दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी थी। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट और भिंबर गली में सीजफायर का उल्लंघन किया है। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे पाक सेना की 651 मुजाहिदीन रेजिमेंट ने अपनी चौकियों गोगा, चील टेकरी, मलडोरियां, चीर कलिंजर और सुलेमान से गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में सेना की 7/11 गोरखा रेजिमेंट की अग्रिम चौकियों डब्बी, 490, डब्बी फारवर्ड, 488, 638 और 21 पंजाब रेजिमेंट की फारवर्ड बालाकोट को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार दागे। गोलाबारी के चलते तहसील प्रशासन ने बालाकोट सहित नियंत्रण रेखा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को मेंढर कस्बे के बाहर डिग्री कालेज सड़क पर ही रोक दिया। गोलाबारी की आवाजें काफी दूर कृष्णा घाटी तक सुनी गईं।