सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi gives a call to kashmiri youth

J&K में पीएम ने पूरे भाषण में किया युवाओं से संवाद, सभा में लगे 'मोदी मोदी' के नारे

ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 02 Apr 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gives a call to kashmiri youth
पीएम मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में चिनैनी नाशरी टनल के उद्घाटन के बाद पीएम के भाषण की सबसे खास बात ये रही कि पीएम ने पूरे भाषण के दौरान पूरी बात जम्मू-कश्मीर के युवाओं और देश के विकास से जोड़कर रखी।  ये नजारा बेहद खास तब हो गया जब पीएम का संबोधन शुरू होते ही सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Trending Videos


दरअसल पीएम ने अपने संबोधन में ये कहा कि मैंने सिर्फ सुरंग के उद्घाटन की रस्म अदा की है और चाहता हूं कि लोग मेरे साथ इसका उद्घाटन करें। इस दौरान पीएम ने लोगों से कहा कि लोग अपने मोबाइल निकालें और उसके टार्च को जलाकर उनके साथ सुरंग के उद्घाटन के साथी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने जैसे ही ये बात कही सभा में मौजूद लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पीएम ने कश्मीर के नौजवानों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी के नौजवान पत्थर काटकर देश का भाग्य बदलने में लगे हैं। पीएम ने कहा कि कश्मीर के नौजवान पत्थर की ताकत को समझें। 

विज्ञापन

भाषण में कश्मीर घाटी के हालातों का जिक्र

PM Modi gives a call to kashmiri youth
पीएम माेदी - फोटो : FILE PHOTO

पीएम के संबोधन के दौरान कई बार उन्होंने कश्मीर के युवाओं को अपने भाषण के जिक्र में शामिल किया। पीएम ने कहा कि कश्मीर के कुछ भटके नौजवान पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल होते हैं वहीं उसी कश्मीर के नौजवान पत्थर काटकर देश का भाग्य बदलने में जुटे हैं।

पीएम ने कहा कि कश्मीर के युवाओं ने दिन रात काम करके सुरंग का निर्माण किया है। कश्मीर के हालातों का जिक्र करते पीएम ने कहा कि 40 साल तक खून के खेल में अनेक निर्दोषों ने जान गंवाई और किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ।

इस दौरान अगर लहूलुहान हुई तो सिर्फ मेरी कश्मीर घाटी हुई है। पीएम के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और  केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री ने भी लोगों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed