कश्मीरी युवाओं के पास दो रास्ते हैं एक टूरिज्म दूसरा टेररिज्मः PM मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे जम्मू-कश्मीर के चिनैनी में बनी एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र का समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने टनल के अंदर निरीक्षण किया और उसकी खूबियां जानीं।
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैनें उद्घाटन की रस्म अदा की और चाहता हूं आप सब इसका उद्घाटन करें। पीएम ने कहा सुरंग जम्मू कश्मीर के लिए विकास की लंबी छलांग है।
पीएम ने कहा हिमालय की गोद में सुरंग बनाकर हमने पर्यावरण की रक्षा का काम किया। कश्मीर के युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कश्मीर के नौजवान पत्थर काटकर कश्मीर का भाग्य बनाने में जुटे हैं। सुरंग के बारे में पीएम ने कहा कि ये कश्मीर घाटी की भाग्य रेखा होगी।
'एक ओर टूरिज्म है दूसरी तरफ टेररिज्म है'
कश्मीर के किसानों के लिए पीएम ने कहा कि टनल बनने से कश्मीर के किसानों को बहुत लाभ होगा। कश्मीर के नौजवानों के लिए पीएम ने कहा कि 40 साल से कश्मीर में आतंकवाद से धरती लहूलूहान हुई है।
कश्मीर के युवाओं के पास दो रास्ते हैं एक ओर टूरिज्म है दूसरी तरफ टेरोरिज्म है। पीएम ने कहा कि नौजवानों को टूरिज्म की ताकत समझनी होगी। पीएम ने इशारों में पाकिस्तान का जिक्र करते कहा कि सीमा पार बैठने वाले खुद को नहीं संभाल पाते हैं।
पीएम ने कहा कि सीमापार के कश्मीर वाले लोग हमारी ओर देखें। पीएम ने भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि हम कश्मीर को कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत के मूलमंत्र के आधार पर आगे लेकर जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम आने वाले समय में ऐसी 9 और सुरंग बनाने जा रहे हैं।
नितिन गडकरी ने भी सभा को किया संबोधित
पीएम के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने जो टनल का लोकार्पण किया है, उससे जम्मू से श्रीनगर की दूरी कम होगी।
जम्मू से श्रीनगर जो 293 किलोमीटर डिस्टेंस है मेरा विश्वास है यह डिस्टेंस हम 15 अगस्त 2018 के पहले 221 किलोमीटर करेंगे जिसमें 62 किलोमीटर कम होंगे और दिल्ली और जम्मू से श्रीनगर तक केवल 4 घंटे में आप पहुंच सकेंगे।