{"_id":"6a1df091a8a798d3b00db4f0","slug":"rto-vehcile-fitness-ceritficate-jammu-news-c-10-jmu1062-927317-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सात दिन में फिटनेस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण नहीं तो पंजीकरण रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सात दिन में फिटनेस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण नहीं तो पंजीकरण रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के दौड़ रहे वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी की है। ऐसे मालिकों को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर फिटनेस प्रमाणपत्र का नवीनीकरण नहीं किया तो पंजीकरण रद्द होगा। जम्मू संभाग में 2200 से अधिक कॉमर्शियल वाहन नियमों के विपरीत चल रहे हैं।
इनमें सबसे अधिक संख्या यात्री और मालवाहक वाहनों की है। मोटर व्हीकल विभाग सभी जिलों में वाहनों की सूची जारी करने के बाद मालिकों को जागरूक कर रहा है। इसके अलावा कर्मचारी फोन के माध्यम से सूचित कर रहे हैं कि समय रहते अपने वाहनों की फिटनेस रिन्यू करवा लें। विशेष अभियान चलाकर बिना फिटनेस वाले वाहनों की जांच की जा रही है। अब तक 13 से अधिक वाहनों को सीज किया जा चुका है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन मालिक फिटनेस प्रमाणपत्र नवीनीकरण नहीं करा पाए। अधिकारी के अनुसार किसी वाहन का पंजीकरण रद्द हो गया तो दोबारा बहाल नहीं हो सकेगा। इसलिए वाहन मालिकों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। फिटनेस प्रमाणपत्र केवल कानूनी औपचारिकता नहीं है बल्कि यह सड़क सुरक्षा से भी जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू है।
-- -
वाहनों की सूची जारी की है। मालिकों से संपर्क कर फिटनेस प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराने को कहा जा रहा है। साथ ही कार्रवाई चल रही है। बार-बार आग्रह के बाद भी वाहन मालिक आगे नहीं आए तो आरसी रद्द की जाएगी।
विज्ञापन
जसमीत सिंह, आरटीओ जम्मू
Trending Videos