सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rucks in jammu kashmir legilative council

J&K: सोलर लाइटों के वितरण पर विप में हंगामा, कांग्रेस का वाकआउट

ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 21 Jan 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
rucks in jammu kashmir legilative council
जम्मू कश्मीर विधान परिषद - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधान परिषद में शुक्रवार को कांग्रेस सदस्य नरेश कुमार गुप्ता ने सोलर लाइटों के वितरण पर पूछे सवाल पर सरकारी जवाब से नाराज होकर आरोप लगाया कि वितरण में हेरफेर को छिपाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच को जांच के लिए सौंपा जाए।


जवाब में विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री सज्जाद गनी लोन ने कहा कि सोलर लाइटें पूर्ववर्ती नेशनल कांफ्रेंस कांग्रेस गठबंधन सरकार के समय मंगवाई गईं। इसके पीछे मंशा थी कि चुनाव के समय लोगों में यह बांटकर वोट हासिल किए जाएं, लेकिन लाइटें मिलने में विलंब हुआ और यहां चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह कहते हैं कि लाइटें बांटने में हमारी मर्जी चलेगी। यह कैसे संभव है। वितरण में जिला उपायुक्तों को शामिल किया गया है। मंत्री के जवाब से रोष जताते हुए कांग्रेस व नेकां सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। 
विज्ञापन

'मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा जाए तो सब सच बाहर आ जाएगा'

rucks in jammu kashmir legilative council
जम्मू कश्मीर विधान परिषद् में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

वाकआउट करते समय नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा जाए तो सब सच बाहर आ जाएगा। कहा कि सोलर लाइटें सियासी लोग बांट रहे हैं। इस मामले में नेकां के डा. बशीर अहमद वीरी ने कहा कि इस मामले में श्वेत पत्र लाया जाना चाहिए। नेकां कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि हेरफेर को सरकार मानने के बजाए उल्टा आरोप लगा रही है जोकि ठीक नहीं है।
 
विपक्षी सदस्यों के वाकआउट के बाद मंत्री लोन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला के समय 2012 में करीब एक लाख सोलर लाइटें मंगवाई गई थीं। इसका मकसद था कि चुनाव में इसका प्रयोग किया जाएं और वोट हासिल किए जाएं। लाइटें आने में देरी हुई।

अब लाइटें आई हुई हैं और उन्हें बांटा जा रहा है। डीसी को भी शामिल किया गया है लेकिन यह चाहते हैं कि हमारी मर्जी चलेगी। उन्होंने कहा पिछले तीन सालों में रियासत में 33574 सोलर होम लाइटें और 1800 सोलर स्ट्रीट लाइटें वितरित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed