सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   under-19 cricket player team declared

जानिए, किन-किन युवाओं को मिली अंडर-19 में जगह

ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 23 Sep 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
under-19 cricket player team declared
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की जम्मू विंग की ओर से लड़कों के अंडर 19 आयु वर्ग के जम्मू संभाग के संभावित 22 क्रिकेटरों की सूची जारी की है। इसमें फाइनल टीम को वीनू माकंड एक दिवसीय और कूच विहार चार दिवसीय क्रिकेट मुकाबलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

 
जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता के अनुसार इससे पूर्व जून में लगाए गए समर एवं टैलेंट हंट कैंप में 30 क्रिकेटरों को लिया गया था, जिसके बाद अगस्त में फिजिकल फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया। संभावित खिलाड़ियों का चयन चयनकर्ता रंधीर सिंह मन्हास और रविंद्र सिंह ने सिलेक्शन ट्रायल में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित संभावित खिलाड़ियों में शुभम सिंह पुंधीर, सूर्य मल्होत्रा, आकिब मुश्ताक, त्रिभुवन सिंह, जगनदीप सिंह, निपुण वर्मा, अतीव सैनी, ऋतिक गुप्ता, सूर्यांश रैना, अमन शर्मा, ऋषभ गुप्ता, संत बख्श, हितेश्वर सिंह, साहिल चिब, साहिब मेहता, सिद्धांत सिंह बागल, अन्नया सिंह, रमणदीप सिंह, रिपु दमन सिंह, अभिशांत बख्शी, राहुल सगोत्रा, जगतेश्वर सिंह शामिल हैं। प्रजवाल शर्मा को फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए स्टैंड बाई रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed