झारखंडः दो मुस्लिम पशु व्यापारियों को मारकर पेड़ से लटकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी की जिस घटना को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा था वैसा ही एक वाक्या झारखंड लातेहर जिले में सामने आया है। जहां दो मुस्लिम पशु व्यापारियों को पशु पैंठ से लौटते समय मारकर एक पेड़ से टांग दिया गया। वारदात का आरोप पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर लगा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाक्या राजधानी रांची से 100 किलोमीटर दूर स्थित लातेहर के बालूमठ के जंगलों में अंजाम दिया गया। मरने वाले 35 साल के मोहम्मद मजलूम और 15 साल का किशोर आजाद खान आपस में रिश्तेदार थे और दुधारू पशुओं के लेनदेन का काम करते थे। हत्यारों ने बड़ी नृशंसता से उनकी हत्या की, दोनों के हाथ उनकी कमर के पीछे बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया।
लातेहर के एसपी अनूप बिरथरी ने बताया कि उन्हें जिस तरीके से मारा गया है उससे एहसास होता है कि हत्यारों की इनके प्रति गहरी नफरत रही होगी।
पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते थे दोनों मृतक
झारखंड विकास मोर्चा के स्थानीय विधायक प्रकाश राम आरोप लगाते हैं कि इस घटना के पीछे हिंदू कट्टरपंथियों का हाथ है। दोनों की मौत का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने दावा किया कि उनकी हत्या इसलिए कि गई क्योंकि वे पशुओं का व्यापार करते थे।
एसपी बिरथारी ने अभी आरोपियों की पहचान का दावा नहीं किया है, उनके अनुसार हम अभी हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं जिनमें आपसी रंजिश और हत्या के कुछ और कारणों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। बरथरी के अनुसार भैंसों को मुक्त कर दिया गया था फिर ऐसे में हत्यारे उन्हें अपने साथ क्यों नहीं ले गए।
वहीं यह लोमहर्षक घटना सामने आने के बाद मृतकों के गांव झब्बार में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया, जिससे निपटने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार के सामने राजनीतिक और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।