सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Constable Recruitment 2025: CSBC Releases Final Selection List for 19,838 Posts

CSBC: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी; यहां देखें 19,838 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 27 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के 19,838 पदों के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।
 

Bihar Police Constable Recruitment 2025: CSBC Releases Final Selection List for 19,838 Posts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Police Constable Recruitment 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत आयोजित की गई थी।

Trending Videos


पर्षद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए विज्ञापन 11 मार्च 2025 को जारी किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों की सूची पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

19,838 अभ्यर्थी चयनित, देखें रिक्तियों का ब्यौरा

जारी विवरण के मुताबिक, कुल 19,838 पदों में विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के तहत नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 7,935 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,983 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,174 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 199 पद निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3,571 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,381 पद तथा पिछड़े वर्ग की महिलाओं (BCW) के लिए 595 पद आरक्षित किए गए हैं। BC श्रेणी में 53 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम का पूरा सार

1. लिखित परीक्षा और रिजल्ट

  • कुल एडमिट कार्ड: लिखित परीक्षा के लिए 16,73,586 अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र जारी किए गए थे।
  • परीक्षा तिथियां: यह परीक्षा जुलाई और अगस्त 2025 में अलग-अलग तारीखों पर एक-एक पाली में हुई थी।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम: मेधा (Merit) और 1:5 के निर्धारित अनुपात के आधार पर 99,690 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए, जिनका रिजल्ट 26.09.2025 को जारी किया गया था।


2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आंकड़े

  • पीईटी का आयोजन: सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक पटना हाई स्कूल, गर्दनीबाग में हुई।
  • उपस्थिति: परीक्षा में कुल 79,932 अभ्यर्थी शामिल हुए।
  • दौड़ का परिणाम: इसमें से 29,282 अभ्यर्थी दौड़ में फेल हो गए, जबकि 50,650 अभ्यर्थी पास हुए।
  • अन्य कारणों से बाहर: दौड़ पास करने के बाद अन्य शारीरिक जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 5,039 अभ्यर्थी बाहर हो गए।


3. अंतिम रूप से योग्य और चयनित अभ्यर्थी

  • कुल योग्य अभ्यर्थी: सभी स्तरों (योग्यता, आयु, आरक्षण आदि) पर जांच के बाद कुल 45,611 अभ्यर्थी चयन के योग्य पाए गए। इनमें 16,245 महिला, 29,349 पुरुष और 17 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
  • अंतिम चयन (Final Selection): रिक्तियों और मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम रूप से 19,838 अभ्यर्थियों का चयन सिपाही पद के लिए किया जा रहा है।


4. गृह रक्षक (Home Guards) का विवरण

  • नियमों के अनुसार रिक्तियों में 50% पद प्रशिक्षित गृह रक्षकों से भरे जाने का प्रावधान है।
  • लिखित परीक्षा के आधार पर 867 गृह रक्षकों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 332 उम्मीदवार सफल और योग्य पाए गए (इसमें 17 महिला और 315 पुरुष शामिल हैं)।
  • इन 332 उम्मीदवारों में कोई भी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी का नहीं है।

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025 Final Result

केंद्रीय चयन पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से संबंधित जानकारी और चयन सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed