सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment 2021: Railways started the process of refund of fees for these people, know what is the whole matter-safalta

Railway Recruitment 2021: रेलवे ने इन लोगों के लिए फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू की, जानिए क्या है पूरा मामला

Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 02 Jul 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 22 मई 2019 से 2 जून 2019 तक आयोजित परीक्षा के पहले चरण में शामिल हुए  उम्मीदवारों को फीस वापसी के संबंध में डायरेक्ट लिंक जारी कर बैंकिंग डिटेल्स में बदलाव करने और सुधार करने का मौका दिया है।

Railway Recruitment 2021: Railways started the process of refund of fees for these people, know what is the whole matter-safalta
Railway Recruitment Board - फोटो : safalta.com
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB), भोपाल  ने साल 2018 की जूनियर इंजीनियर, जेई/आईटी, डीएमएस और सीएमएस की सीबीटी परीक्षा के पहले चरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की फीस वापसी के संबंध में संबंध में एक आधिकारिक सूचना जारी की है। इसके अनुसार फीस वापसी के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी बैंक डिटेल्स को अपडेट नहीं किया है वो 31 जुलाई तक अपने बैंकिंग विवरण में बदलाव और सुधार कर सकते हैं। बता दें कि फीस वापसी के लिए वे उम्मीदवार ही पात्र माने जाएंगे जिन्होंने 22 मई 2019 से 2 जून 2019 तक आयोजित हुई जेई, जेई/आईटी, डीएमएस और सीएमएस की सीबीटी परीक्षा के पहले चरण के कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में भाग लिया होगा। इस बारे में उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं या इस लिंक की मदद से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे की परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ अमर उजाला के पाठकों के लिए ख़ास तौर पर तैयार की गयी है.   

अपडेट करने से पहले जरूरी डिटेल्स साथ रखें

आरआरबी द्वारा सम्पन्न कराई गई परीक्षाओं के बाद उम्मीदवारों के शुल्क वापसी के लिए जानकारी अपडेट करने से पहले नीचे दी गई डिटेल्स नोट कर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पंजीकरण मोबाइल नंबर 
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  •  पिता का नाम 
  • समुदाय
  • आधार संख्या
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षण का ब्यौरा
  • बैंक का नाम
  • बैंक का IFSC कोड 
  • खाताधारक का नाम 
  • बैंक खाता  

रेलवे में 40 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

अगर आप भी रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां जल्द ही ग्रुप डी के 40,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। उम्मीदवारों का चयन आरआरबी द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

विज्ञापन

एग्जाम की करें पक्की तैयारी

अगर आप भी रेलवे या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप Safalta  द्वारा चलाए जा रहे Free Safalta Courses को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक एयरफोर्स ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’, NDA/NA, CDS, AFCAT की लाइव क्लास और मॉक टेस्ट के जरिए तैयारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed