सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SAIL Recruitment 2026: Young Professional Vacancy for B.E./B.Tech Candidates, Salary up to 1.40 Lakh

SAIL Jobs: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हाई सैलरी वाली वैकेंसी, बीई-बीटेक वालों के लिए मौका; वेतन 1.40 लाख तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 24 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

SAIL Young Professional Recruitment 2026: इस्पात प्राधिकरण ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 2026 के लिए यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें दुर्गापुर, आईआईएससीओ और मिश्र धातु इस्पात संयंत्रों में कुल 48 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून है।

SAIL Recruitment 2026: Young Professional Vacancy for B.E./B.Tech Candidates, Salary up to 1.40 Lakh
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

SAIL Vacancy 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दुर्गापुर स्टील प्लांट, IISCO स्टील प्लांट और अलॉय स्टील प्लांट में यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2, YP-3) के कुल 48 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन SAIL की आधिकारिक वेबसाइट (sail.co.in) के करियर पेज पर किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार 6 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या योग्यता जांच होगी, उसके बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से B.E. या B.Tech की डिग्री (फुल टाइम) होनी चाहिए और उसमें कम से कम 65% अंक होने चाहिए। यह डिग्री मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि जैसे संबंधित विषयों में होनी चाहिए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास M.E./M.Tech, MBA या अन्य उच्च डिग्री है, उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले 500 रुपये शुल्क देना होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसे रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

चयन प्रक्रिया

SAIL यंग प्रोफेशनल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या योग्यता/मनोमितीय टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार के ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।


अंत में चयनित उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नौकरी के लिए पूरी तरह फिट हैं। सभी चरणों को पास करना जरूरी है, तभी अंतिम चयन होगा।

कितना मिलेगा वेतन 

श्रेणी मासिक वेतन (रिटेनरशिप) वार्षिक वेतन वृद्धि (परफॉर्मेंस के अनुसार)
YP-1 70,000 रुपये 4% / 7% / 10%
YP-2 1,00,000 रुपये 4% / 7% / 10%
YP-3 1,40,000 रुपये 4% / 7% / 10%

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले SAIL की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in जाएं।
  • फिर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अगर आप नए यूजर हैं तो पहले One Time Registration (OTR) करें।
  • इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरना होता है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI) से जमा करें।
  • सब कुछ भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करें और Final Submit कर दें।
  • आखिर में अपने आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed