थोड़ी सी बारिश होती है
कितनी जल्दी भर जाता हूं
- ज़ियाउल मुस्तफ़ा तुर्क
हम से पूछो मिज़ाज बारिश का
हम जो कच्चे मकान वाले हैं
- अशफ़ाक़ अंजुम
अजब पुर-लुत्फ़ मंज़र देखता रहता हूँ बारिश में
बदन जलता है और मैं भीगता रहता हूँ बारिश में
- ख़ालिद मोईन
हैरत से तकता है सहरा बारिश के नज़राने को
कितनी दूर से आई है ये रेत से हाथ मिलाने को
- सऊद उस्मानी
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X