सर्दी में दिन सर्द मिला
हर मौसम बेदर्द मिला
- मोहम्मद अल्वी
इस बार इंतिज़ाम तो सर्दी का हो गया
क्या हाल पेड़ कटते ही बस्ती का हो गया
- नोमान शौक़
वो सर्दी से ठिठुरता है न गर्मी ही सताती है
ये मौसम हार जाते हैं ग़रीबी जीत जाती है
- मुसव्विर फ़िरोज़पुरी
इक हवा ऐसी चली बगुले भी काले हो गए
चाँद को सर्दी लगी सूरज को छाले हो गए
- चाँद अकबराबादी
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X