{"_id":"a371f5c2-3d3e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-maintain-long-distance-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरियों से कमजोर न पड़ने दें रिश्ते, अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
दूरियों से कमजोर न पड़ने दें रिश्ते, अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहते हैं रिश्ता चाहे कितना भी मजबूत हो लेकिन दूरियां उसे कमजोर बना ही देती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे मेंटेन किया जाए। अक्सर डिटेंस रिलेशनशिप में शुरूआत में पहले छोटे-छोटे झगड़े होते हैं और उसके बाद दोनों पार्टनर्स के बीच स्थायी दूरियां पैदा हो जाती हैं।
आम तौर पर इस तरह की दूरियां पैदा होने की न तो कोई खास वजह होती है और न ही कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार होता है। ये दूरियां पैदा ना हों, इसके लिए कोई तय फार्मूला नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बातचीत जरूर करें
मोबाइल और इंटरनेट ने दूरियों को काफी कम कर दिया है। यदि आप डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो दिन के कुछ निश्चित टाइम पर आपको अपने पार्टनर से बात जरूर करनी चाहिए। इससे आप अपने मन की बातें उन्हें आराम से बता सकते हैं। जैसे सुबह उठने के बाद, दोपहर को खाने के बाद और रात को सोने से पहले। इस लगातार बातचीत से आप दोनों के बीच यह अहसास बना रहेगा कि आप दोनों एक दूसरे के करीब हैं।
Trending Videos
मिलने के लिए समय निकालें
जब भी आपको समय मिले अपने पार्टनर से मिलने जरूर जाएं। फिर आप कुछ घंटों के लिए ही क्यों ना मिल रहे हों। अपने कैरियर, फैमिली और परिवार, जॉब से बचे समय को केवल और केवल अपने पार्टनर के लिए रखें। आप चाहे तों अपने पार्टनर अचानक जाकर उसे सरप्राइज कर सकते हैं। इससे आप दोनों का प्यार और बढ़ेगा।
खुद पर फोकस करें
आपको जब भी मौका मिलें आप आपस में पॉजिटिव बातें करें और बे-वजह की शिकायतें करने से बचें। बातचीत के दौरान हमेशा यह ध्यान रखें कि आप किसी तीसरे व्यक्ति में बात करते हुए टाइम जाया करने के बजाय आपस में खुद की बातें करें। इससे कम मुलाकातों में भी आप दोनों के बीच दिल की दूरियां नहीं होंगी। आपको चाहिए कि आप समय-समय पर अपने पार्टनर पर विश्वास जताएं और बीच-बीच में उनसे हंसी-मजाक भी करें।
अपनी दिनचर्या शेयर करें
आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर से दिनभर की आपबीती शेयर करें यदि आपके ऑफिस या घर में कुछ नया होता है तो उससे भी अपने पार्टनर को रू-ब-रू करवाएं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपके पास न रहने के बावजूद आपके पार्टनर को दूरी का अहसास नहीं होगा, उसे लगेगा कि वह आपके हर पल से परिचित है।
तबादले का प्रयास करें
याद रखिए बेहतर रिश्ते नजदीकी मांगते हैं। दूर रहने पर भी रिश्ता इसी उम्मीद में टिका रहता है कि एक न एक दिन दोनों साथ रहेंगे। यदि आपका रिश्ता लॉग टर्म तक चलने वाला है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप भी अपना तबादला अपने पार्टनर के आसपास ही किसी जगह करवा लें।