सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   tips for one night stand

वन नाइट स्टैंड के दौरान अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:30 PM IST
tips for one night stand

भागदौड़ की जिंदगी में वन नाइट स्टैंड खामोशी से हमारी सोसाइटी में अपनी जगह लेता जा रहा है। इतना ही नहीं बदलते परिवेश और आधुनकिता के चलते भी कुछ नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं। वन नाइट स्टैंड भी उन्हीं पॉपुलर होते ट्रेंड्स में से एक है। महानगरों में इसका प्रसार कुछ ज्यादा ही तेज है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि बहुत से लोग अपने शहर और सोसाइटी से दूर जॉब की तलाश या स्टडी के लिए इन शहरों में आते हैं। ऐसी स्थिति में आपसी रिलेशनशिप की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है।



वन नाइट स्टैंड को अपनी लाइफ में शामिल करना किसी की पर्सनल चॉयस पर निर्भर करता है। हम तो आपको यही सलाह देंगे कि सिर्फ जीवन में एडवेंचर लाने के लिए ऐसी सिचुएशंस को अवाइड करें। इसके बाद भी अगर आपके सामने ऐसी स्थिति आती है तो  यह जरूरी है कि आप कुछ सावधानियां बरतें। आइए जानें आखिर वन नाइट स्टैंड क्या है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 
क्या है वन नाइट स्टैंड
वन नाइट स्टैंड यानी कि जब एक दो अजनबी सिर्फ एक रात के लिए जान-पहचान बनाएं। अक्सर ये रिलेशन उससे आगे नहीं बढ़ाए जाते हैं। यानी कि दोनों पार्टनर रात भर साथ रहकर फिर एक-दूसरे को भूल जाते हैं। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि मिलने वाले लोग ये भी न जानते हों कि वे जिसके साथ रात बिताने जा रहे हैं वो कौन है, कहां रहता है और क्या करता है। सिर्फ दो लोग कुछ घंटों के सुख के लिए एक रात साथ में गुजार लेते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


अपनी पहचान शेयर न करें
वन नाइट स्टैंड के दौरान जरूरी है कि कुछ सावधानियां खास तौर पर बरती जाएं। जैसे आपको अपना नाम दूसरे पार्टनर को नहीं बताना चाहिए। बेशक आपका वन नाइट साथी काफी अच्छा रहा हो, आपको उसकी कंपनी पसंद आई लेकिन फिर भी आपको अपनी पहचान छिपानी जरूरी है। इस बारे में दोस्तों से शेयर ना करें, इससे आप मजाक का पात्र बन सकते हैं।

आपके लिए जरूरी है कि वन नाइट स्टैंड के दौरान आप अपना पर्सनल नंबर या फिर कोई भी कॉन्टेक्ट नंबर शेयर करने की गलती ना करें। वन नाइट पार्टनर से अधिक जुड़ने की या भावनात्मक होने की कोशिश ना करें। इस दौरान आप बहुत ज्यादा बातचीत ना करें या फिर अपनी पर्सनल बातें शेयर ना करें, इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें
आपके लिए जरूरी है कि आप फिजीकल रिलेशन बनाते समय प्रीकॉशंस बरतें अन्यथा एक रात की मस्ती आपके जीवन में जहर घोल सकती है। फिजीकल रिलेशन से पहले आप इस बात की पुष्टि कर लें कि जिस जगह आप हैं वहां किसी तरह की कोई गड़बड़ या हिडन कैमरा जैसी कोई चीज ना हों।

संभव हो तो आप अपने साथ अपनी सेफ्टी के लिए कुछ चीजें रखें ताकि कुछ भी मुसीबत पड़ने पर आप उसका सही इस्तेमाल कर सकें साथ ही आप ये भी ध्यान रखें कि आप अपने नाइट पार्टनर के हाथ कोई भी ड्रिंक ना लें।

खुद को सामान्य बनाए रखें
वन नाइट स्टैंड के दौरान सामान्य रहने की कोशिश करें, ना तो बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो, ना ही बहुत ज्यादा नर्वस। आपको चाहिए कि आप बनावटी ना लगे अन्यथा आपकी रात का मजा किरकिरा हो सकता है। साथ ही ऐसी जगह का चुनाव करें जहां आप खुद को काफी सहज महसूस कर सकें।

यदि आप इन रूल्स को फॉलो करेंगे तो आप निश्चित तौर पर अपनी नाइट को एन्जॉय कर पाएंगे और किसी भी अनहोनी से बच जाएंगे।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed