सब्सक्राइब करें

Weather Updates Live: भारी बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में अब तक 89 लोगों की मौत, गुजरात में 70 से अधिक की गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Gujarat Flood, Maharashtra Rains, IMD Rainfall Alert News in Hindi: गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर में एक स्कॉर्पियो बारिश के पानी में बह गई। इसमें छह लोग सवार थे। तीन के शव मिले हैं। सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर में यहां बारिश होने के आसार हैं। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

Weather Forecast Live Updates: Monsoon Rain Mumbai, Jammu Kashmir, Uttarakhand, Himachal, Gujarat Flood IMD Rainfall Alert 13 July 2022
गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 13-Jul-2022
नासिक में नदियां उफान पर
भारी बारिश के कारण नासिक में नदियां और नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नासिक के पेगलवाड़ी गांव के निवासी बच्चों को अपने कंधों पर उठाकर सड़क के एक ऐसे हिस्से को पार करने को मजबूर हैं।


10:30 PM, 13-Jul-2022
वसई भूस्खलन के पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान
महाराष्ट्र सीएमओ के मुताबिक, वसई भूस्खलन मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 6 लाख रु.की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की - जिला राहत कोष से प्रत्येक को 4 लाख रुपए और नगर निगम से प्रत्येक को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
09:18 PM, 13-Jul-2022

नागपुर: पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत 

जिला प्रशासन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। आईएमडी ने अगले 3 दिनों में और मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। 1 जून से 13 जुलाई तक बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में 20 की मौत और 19 घायल हुए हैं। 88 जानवर भी मारे गए और 293 घर क्षतिग्रस्त हुए। जिला कलक्टर ने सर्वे के आदेश दिए हैं। नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि यदि आवश्यक हो तो बाढ़ प्रभावित गांवों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं और स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित की गई है। हर तालुका में सर्पदंश की रोकथाम के उपाय किए गए हैं।
08:29 PM, 13-Jul-2022
कर्नाटक में अब तक 32 की मौत
कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि अब तक 32 लोगों की जान चली गई है और क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए 500 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार से बारिश और भूस्खलन प्रभावित कोडागु, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के दौरे पर हैं और अगले सप्ताह उत्तर कन्नड़, बेलागवी और अन्य उत्तरी जिलों की यात्रा करेंगे।
07:47 PM, 13-Jul-2022

महाराष्ट्र में कल यहां रेड अलर्ट

आईएमडी ने कल मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पालघर, नासिक और पुणे को इस बीच कल के पूर्वानुमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
05:42 PM, 13-Jul-2022

भूस्खलन में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत

पालघर जिले के वसई इलाके में आज हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:23 PM, 13-Jul-2022

महाराष्ट्र: पालघर में सभी स्कूल-कॉलेजों में कल छुट्टी

पालघर के सभी स्कूल-कॉलेजों में कल यानी गुरुवार को अवकाश रहेगा। यह फैसला मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच लिया गया है।
02:03 PM, 13-Jul-2022

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.92 लाख लोग अब भी प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, असम में अभी कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है और दिन के दौरान डूबने की कोई घटना नहीं हुई है। इस साल बाढ़ और भूस्खलन में 192 लोगों की मौत हुई है।

 
01:53 PM, 13-Jul-2022

आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया है: एकनाथ शिंदे

भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैंने जिला अधिकारियों को आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो और प्रभावित लोगों तक सहायता समय पर पहुंचे।  
01:49 PM, 13-Jul-2022

महाराष्ट्र और गुजरात में 160 से अधिक लोगों की गई जान

भारी बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में अब तक 89 लोगों की मौत हो गई है जबकि गुजरात में  पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 70 से अधिक हो गई है। बता दें ये आंकड़े पिछले डेढ़ महीने के हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed