सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   68730 pensioners found dead in investigation of 23 districts 

23 जिलों की जांच में मृत मिले 68730 पेंशनर, समाज कल्याण विभाग करा रहा सत्यापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jul 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
68730 pensioners found dead in investigation of 23 districts 
- फोटो : i stock
विज्ञापन
प्रदेश के 23 जिलों में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की जांच में 68730 पेंशनर मृत पाए गए हैं। इनके नाम लाभार्थियों की सूची से हटाने के साथ यह भी देखा जा रहा है कि कहीं धनराशि का दुरुपयोग तो नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।


इसके तहत शुरू हुई जांच में अब तक 23 जिलों के सत्यापन का डाटा समाज कल्याण निदेशालय को मिल चुका है। इसमें प्रयागराज, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, अयोध्या, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हाथरस, कानपुर नगर, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार, इन 23 जिलों में लाभार्थियों की कुल संख्या 16,47,583 है। सत्यापन के दौरान 68730 पेंशनर मृत मिले, जबकि 978 अपात्र पाए गए हैं। समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि यह पता नहीं चला है कि मृतकों के खातों में भेजी गई राशि किसी अन्य ने निकाली हो।
विज्ञापन
Trending Videos


बैंकों को भेजी गई राशि वापस लेने की कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई गड़बड़ सामने आती है, तो रिकवरी के साथ ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। समाज कल्याण विभाग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 60 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देता है। वर्तमान में प्रदेश में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 49 लाख 87 हजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed