बोलेरो से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला की मौत, 32 जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी क्षेत्र से इटौंजा में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बृहस्पतिवार दोपहर जीसीआरजी इंजीनियरिंग कालेज के पास बोलेरो से टकराकर पलट गई।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 32 लोग जख्मी हो गए। इनमें 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
बीकेटी के गांव हरदौरपुर निवासी किसान सोनू गौतम के बेटे छोटू का मुंडन कराने के लिए दोपहर साढे़ बारह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 35 लोग सवार होकर इटौंजा के कुम्हरावां रोड पर स्थित ऊनईदेवी मंदिर जा रहे थे।
चंद्रिकादेवी रोड के जीसीआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को बोलेरो ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।
ये हुए घायल
इसमें अमीषा, श्यामादेवी, सुमित्रा, कांती, चंद्रावती, मन्नीदेवी, चालक अमर सेन, शांतिदेवी, मायादेवी, सलोनी, मोनी, सरिता सहित 32 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को जीसीआरजी अस्पताल, साढ़ामऊ अस्पताल, मडियांव के ताड़ीखाना स्थित हाईवे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई।
गंभीर हालत में घायल सरिता पत्नी संतराम को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। संतराम पेशे से राजगीर है।
इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। हादसे में मामूली रूप से घायल 20 लोगों को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।