सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against four policemen in bribery case in Ayodhya.

भाजपा नेता से वसूली: 50 हजार रुपये निकालो नहीं तो स्मैक व हथियार रखने के जुर्म में अंदर कर देंगे

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Oct 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा भाजपा नेता से वसूली का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा था कि मुकदमा दायर कर जेल भेज देंगे। सीधे 50 हजार रुपये दो।

Action against four policemen in bribery case in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

रिश्वत लेने के मामले में जिले के एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है जबकि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। मामला जिले के एक भाजपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा महानगर मंत्री और बूथ प्रभारी पूराकलंदर थाना क्षेत्र के केशवपुर अंजना गांव निवासी रमेश कुमार पांडेय को जबरिया थाने लाकर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपया वसूलने के मामले में पूराकलंदर थाने के चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है। वहीं थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसी थाने के एक सिपाही को चंद दिन पूर्व धन उगाही के आरोप में निलंबित किया गया था।



बताया गया कि 23 अक्तूबर की शाम लगभग 6 बजे केशवपुर अंजना गांव पहुंचे पूराकलंदर थाने के सिपाहियों ने भाजपा किसान मोर्चा के महानगर जिला मंत्री व गांव के बूथ प्रभारी रमेश कुमार पांडेय पुत्र स्व. स्वामीनाथ के घर की जबरिया तलाशी ली थी। तलाशी में कुछ भी न मिलने के बावजूद पुलिसकर्मी भाजपा नेता को पूराकलंदर थाने ले गए। थाने ले जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनको धमकाया कि 50 हजार रूपये दो नहीं तो एफआईआर दर्ज करवा कर जेल भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि न तो उन्होंने कोई अपराध किया है और न ही उनके घर से तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु मिली है, तो उनके खिलाफ किस अपराध में कार्रवाई होगी। इस पर सिपाहियों ने पुड़िया दिखाकर कहा कि अपराध और मुकदमा तो पुलिस बनाती है। इसी स्मैक और तमंचा-कारतूस में एफआईआर दर्ज करवा चालान कर दिया जाएगा। डरे सहमें भाजपा नेता ने अपनी जान बचाने के लिए परिचितों से रुपया उधार लिया व पुलिस को 40 हजार दिया और किसी तरह थाने से छूटे।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने आपबीती पार्टी के पदाधिकारियों को बताई तो पदाधिकारियों ने दीपोत्सव और प्रधानमंत्री का आगमन होने का वास्ता देकर शांत रहने को कहा। 
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पीड़ित भाजपा नेता ने शुक्रवार को शिकायत एसएसपी को दी। शिकायत में उनका कहना है कि थाने के सिपाही राहुल सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा और शाहिद खान ने उनके घर पहुंच बेवजह तलाशी ली और कुछ भी न मिलने के बावजूद थाने लेकर स्मैक और असलहा रखने में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रूपये वसूल लिया।

मामले में एसएसपी प्रशांत वर्मा ने देर रात पूराकलंदर थाने के चार सिपाहियों राहुल सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कुमार और शाहिद खान को निलंबित किया है। वहीं थाना प्रभारी राजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार को पुलिस कार्यालय से बताया गया कि कार्रवाई के साथ मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed