सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action Taken Against Zila Panchayat Member and Dismissed Constable, Protest Held at Police Station

Lucknow News: जिपं सदस्य और बर्खास्त सिपाही पर कार्रवाई, थाने में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Action Taken Against Zila Panchayat Member and Dismissed Constable, Protest Held at Police Station
मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। अवैध खनन के मामले में सोमवार को जिपं सदस्य और बर्खास्त सिपाही पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई। जानकारी होने पर थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में प्रदर्शन किया। किसी तरह अधिकारियों के समझाने पर वे मान गए और धरना खत्म कर दिया।
Trending Videos


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 23 मई को लेखपाल ने रंजीतखेड़ा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सोमवार को जांच के दौरान जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव और बर्खास्त सिपाही रोशन रजा को बुलाया गया था। जांच में भूमिका मिलने पर दोनों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई। दोपहर में मामले की जानकारी लेने पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर व कुछ अधिवक्ता थाने पहुंच गए। पूर्व विधायक का आरोप था कि पुलिस ने उनसे और अधिवक्ताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ल व महामंत्री राम लखन यादव के नेतृत्व में और अधिवक्ता थाने आ गए। सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन को खत्म करा दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार अधिवक्ताओं के प्रति कोई अमर्यादित व्यवहार नहीं किया गया। सभी आरोप निराधार हैं।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

मोहनलालगंज थाने में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed